Giridih News :टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ-चकाई मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा स्थित पेट्रोल पंप पास शुक्रवार टैंकर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक चिहरा थाना क्षेत्र के बोंगी गांव का निवास पंडित (30) गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
घटना में युवक का एक पैर पूरी तरह से कुचल गया है. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक निवास जमुआ गया था. वहां से अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नेकपुरा पेट्रोल पंप से टैंकर की चपेट में आ गया.
सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप के पास सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है. अनुज रंजन, अनिल राय, उपेंद्र यादव, किशुन यादव, उत्तम राय आदि लोगों का कहना है अतिक्रमण के कारण पेट्रोल पंप के पास आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










