Giridih News :सीओ ने बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ के सीओ नरेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े. दोनों ट्रैक्टर जमुआ पुलिस को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
क्षेत्र भ्रमण के दौरान सीओ ने देखा कि जमुआ-चित्तरडीह मुख्य सड़क पर बालू लदे दो ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहे हैं. उनकी गाड़ी जैसे ट्रैक्टर के पास पहुंची, तो दोनों के चालक तेज गति से भगाने लगे. चौकीदार ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल रहे. बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सौंप दिया गया.
अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ छापेमारी, तीन ट्रैक्टर जब्त
अवैध बालू खनन व ढुलाई के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सीओ ऋषिकेश मरांडी के नेतृत्व में खुखरा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किये गये. जब्त ट्रैक्टरों को खुखरा पुलिस को सौंप दिया गया. सीओ ने बताया कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. अवैध खनन और ढुलाई में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाये जायेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










