Giridih News: घोड़थंभा पहुंचे डॉ सरफराज, दोनों पक्षों से शांति की अपील
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 21 Mar 2025 11:56 PM
Giridih News:
राज्यसभा सदस्य शुक्रवार को घोड़थंभा पहुंचे. उनके साथ पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी भी थे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुखिया समेत दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों से भेंट कर शांति की अपील की. डॉ अहमद ने कहा कि जो घटना हुई, वह नहीं होनी चाहिए थी. वह कई बार यहां आये और हर बार दोनों समुदाय का एक दूसरे के प्रति प्यार देखकर अच्छा लगता, लेकिन इस बर जो हुआ वह बहुत गलत है. कहा कि अब हालात को बदलने के लिए दोनों समुदाय के लोगों को आगे आये और विश्वास बहाल करें. यही यहां के बाजारियों और कारोबारियों के हक में होगा. बताया कि इस तरह की घटना दुबारा नहीं हो, इसकी पहल दोनों समुदाय को करनी होगी. इसी से यहां की भलाई होगी. कहा कि घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, वह बचेगा नहीं. उस पर कठोर कार्रवाई प्रशासन करेगा. सरकार को घटना की पूरी जानकारी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, निरंजन सिंह, अनवर अली, जिप सदस्य सिराज अंसारी, फिदा हुसैन, अहमद रजा, अनामुल हक, फकरुद्दीन अंसारी, सदाब अंसारी, वाहिद खान आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










