Giridih News: डीसी ने किया इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 10 Sep 2025 1:23 AM

विज्ञापन

Giridih News: इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. डीसी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया. सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित इवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. उन्होंने इवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की. इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. डीसी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया. सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों की सीलिंग आदि की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिये. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola