Giridih News: मृतक के दादा के आवेदन पर ट्रैक्टर मालिक पर केस

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Apr 2025 11:31 PM

विज्ञापन

Giridih News: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दुर्घटना के मामले में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी सदानंद सिंह के पुत्र उदय सिंह पर आरोप है कि बीते दो अप्रैल को इसके बालू लदे ट्रैक्टर ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में विजय वर्मा के 13 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार वर्मा को कुचल दिया था और चालक मौके से फरार हो गया था.

चिकित्सकों ने किशोर को घोषित किया था मृत

किशोर को अस्पताल लाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मृतक के दादा खिरोधर महतो ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. इसपर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. ट्रैक्टर चालक की खोजबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola