ePaper

Giridih News: कुआं में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, मातम

Updated at : 21 Sep 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: कुआं में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, मातम

Giridih News: पीयूष कुमार सुबह ही अपने घर से खेलने के बाहर निकला था. सुबह 10 बजे तक घर वापस नहीं आने पर उसके माता - पिता उसकी खोजबीन करने लगे. काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला. इस बीच शनिवार की दोपहर पीयूष के माता- पिता उसे खोजते - खोजते घर के पीछे स्थित कुआं के पास पहुंचे. कुआं में झांकने से देखा कि उनका पुत्र कुंआ में गिरा हुआ है.

विज्ञापन

कुआं में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनबाद गांव की है. जानकारी के अनुसार शनिवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनबाद निवासी हरि सिंह के 6 वर्षीय पीयुष कुमार उर्फ बल्लू सिंह की मौत कुंआ में डूबने से हो गयी. बता दें कि पीयूष कुमार सुबह ही अपने घर से खेलने के बाहर निकला था. सुबह 10 बजे तक घर वापस नहीं आने पर उसके माता – पिता उसकी खोजबीन करने लगे. काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला. इस बीच शनिवार की दोपहर पीयूष के माता- पिता उसे खोजते – खोजते घर के पीछे स्थित कुआं के पास पहुंचे. कुआं में झांकने से देखा कि उनका पुत्र कुंआ में गिरा हुआ है. हो-हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीण जुटे और बच्चे को कुआं से बाहर निकाला. बच्चे के माता-पिता और ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को लेकर गांडेय सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि पीयूष सिंह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था. पुत्र के मौत से माता – पिता का रो – रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola