Giridih News :सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 10:59 PM

विज्ञापन

Giridih News :धनवार-घोड़थंभा मुख्य सड़क पर सिमरिया के पास एक जून को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान रांची में हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी मां इलाजरत है.

विज्ञापन

मृतक की पहचान रंजन कुमार (23 वर्ष) पिता सोमर मिस्त्री, ग्राम आलोडीह, तारा, जमुआ के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रंजन अपनी मां सबिया देवी का इलाज कराने के लिए अपनी बाइख से एक जून को घोड़थंभा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सिमरिया के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. बाइक गिरिडीह पंचायत के गुलाम मियां का पुत्र चला रहे थे. दुर्घटना में रंजन और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात रंजन की मौत हो गयी.

शनिवार की सुबह शव पहुंचा धनवार थाना

शनिवार की सुबह रंजन का शव धनवार थाना लाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. बताया गया कि मृतक बढ़ई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व ममता के साथ हुई थी. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक के पिता ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धनवार थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola