Giridih News :ट्रक चालक से छिनतई के मामले का आरोपित भेजा गया जेल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 10:57 PM

विज्ञापन

Giridih News :ट्रक चालक से नगदी और मोबाइल छिनतई के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपित में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरनानगर का नितेश कुमार तिवारी है. पुलिस ने उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन और 1500 रुपये बरामद करने में सफलता पायी है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना में बिहार के समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महनैया गांव निवासी मो इम्तियाज के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दलसिंहसराय से आ रहा था ट्रक

इम्तियाज ने पुलिस को बताया कि तीन जून को वह दलसिंहसराय से ट्रक में माल लोड कर पश्चिम बंगाल जा रहा था. चार जून की सुबह करीब पांच बजे उसे महसूस हुआ कि बाइक सवार दो युवक उसके ट्रक का पीछा कर रहे हैं. गिरिडीह-टुंडी रोड पर मोहनपुर के एचपी पेट्रोल पंप के पास दोनों युवकों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया. दोनों युवकों ने उसे और उसके सहयोगी सूरज ठाकुर के साथ बेरहमी से मारपीट की. 11 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन छीन लिये. लूटपाट के बाद दोनों अपराधी ट्रक चालक को जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गये और जान मारने की धमकी देते हुए दोबारा मारपीट की और फरार हो गये.

देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार युवकों के तीन साथी जेल भेजे गये

इधर, परसन ओपी क्षेत्र में रुवार को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार दो युवकों के दो साथियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की दबिश से डरकर एक अन्य अपराधी ने गिरिडीह कोर्ट में सरेंडर कर दिया. न्यायालयी औपचारिकताओं के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है. दबिश से डरकर पांचवें ने किया सरेंडर : बीते गुरुवार को परसन ओपी क्षेत्र के सखेटांड़ से सामुन अंसारी और धनवार थाना क्षेत्र के बांधी निवासी आसू कुमार पंडित गिरफ्तार किये गये थे. शनिवार को गिरफ्तार युवकों में सूरज साव धनवार थानांतर्गत बांधी का, जबकि सोहेल अंसारी बिरनी थानांतर्गत माखमरगो का बताया जाता है. कोर्ट में सरेंडर करनेवाला अपराधी सखेटांड़ निवासी हशमत अंसारी बताया गया. उक्त अपराधियों के विरुद्ध थाना कांड सं 159/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा और बीएनएस की धारा दर्ज की गयी है. गिरफ्तार अपराधियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola