Giridih News :पेड़ों की कटाई से सिमटता जा रहा है वन क्षेत्र
Updated at : 08 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गावां क्षेत्र में लगातार हो रहे पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र सिमटता जा रहा है. इस समय गावां रेंज के अंतर्गत 58 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र है.
विज्ञापन
यहां के जंगलों में सखुआ, महुआ, साल, परियार, करम, आंजन, खैर समेत अन्य पौधे पाये जाते हैं. पिहरा, गदर, बिरने, नीमाडीह, जमडार व पसनौर से सटे वन क्षेत्र में आये दिन धड़ल्ले से जंगल से पेड़ों कटाई हो रही है. यहां से काटे गये बेशकीमती लकड़ियों को बाहर भी भेजा जाता है. सूत्रों के अनुसार जंगल में कीमती लकड़ियों को काटकर रखा जाता है. बाद में उसे वाहन से ढोया जाता है. पिहरा, नीमाडीह, जमडार समेत अन्य क्षेत्रों से बेशकीमती पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र सिमटता जा रहा है. जिन क्षेत्रों में एक दशक पूर्व घने जंगल रहते थे, वहां अब झाड़ियां नजर आती है.
अवैध खनन से भी परेशानी
क्षेत्र में अवैध माइका व पत्थर खनन के कारण भी वन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. अवैध खनन के कारण पहाड़ों का अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा है. गावां प्रखंड के कुछ स्थानों पर वन भूमि का अतिक्रमण भी धड़ल्ले से जारी है. कुछ स्थानों में वन रक्षा समिति का भी गठन किया गया है, लेकिन यह कागजों में ही सिमट कर रह गया है.क्या कहते हैं रेंजर : रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में गश्त बढ़ायी जायेगी. हरे भरे पेड़-पौधों को काटने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




