Giridih News :वार्ता में भुगतान का मिला आश्वासन, काम पर लौटे टोल कर्मी

Giridih News : बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच 114 ए पर नावासारी टोल प्लाजा के संवेदक की मनमानी से कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है. पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिलने से क्षुब्ध कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया.
कार्य बहिष्कार करने से वाहनों से टोल टैक्स की वसूली ठप हो गयी. दो दिनों तक टैक्स की वसूली नहीं होने के बाद कंपनी के प्रबंधक की नींद टूटी और वार्ता करने पर राजी हुए. सोमवार को दिनभर चली माथापच्ची के बाद कर्मियों को शीघ्र मानदेय भुगतान के आश्वासन मिला. इसके बाद कर्मियों ने शाम से पुनः कार्य पर लौटे. इधर, कंपनी दो दिनों तक टैक्स वसूली नहीं होने से हुए नुकसान का आकलन कर रही है. कर्मियों के अनुसार टोल गेट के संवेदक कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं देते हैं. मानदेय नहीं मिलने से उन्हें घर चलाने में परेशानी होती है. कई बार प्रबंधक से मानदेय भुगतान की गुहार लगाने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा. विवश होकर शनिवार से कार्य को बहिष्कार करने पर बाध्य हुए. इधर, टैक्स वसूली से कर्मियों के इंकार कर घर चले जाने की जानकारी मिलने के बाद संवेदक की परेशानी बढ़ गयी.
प्रबंधक ने फोन पर कर्मियों से किया काम पर लौटने का आग्रह, लेकिन नहीं बनी बात
प्रबंधक ने पहले पहले कर्मियों से अलग-अलग फोन पर बात कर काम पर लौटने का दबाव बनाया, लेकिन यह रणनीति फेल हो गयी. इसके बाद सोमवार को कर्मियों से वार्ता की और शीघ्र बकाया मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया. कर्मियों के अनुसार वार्ता में कहा गया है कि प्रतिदिन जो नकद वसूली होती है, उसे शीघ्र संवेदक को भेज देना है. इसके बाद प्रक्रिया पूरी पर 24 घंटे के अंदर धीरे-धीरे कर्मियों का भुगतान शुरू कर दिया जायेगा. बताया जाता है कि पूर्व में भी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया था. तब कंपनी के कर्मियों ने मानदेय भुगतान कराकर कार्य कोशुरू कराया था. कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, पुनः पुरानी स्थिति उत्पन्न हो गयी, जिससे यहां कार्यरत 21 कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ रही है.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




