Giridih News :एसयूवी पलटने से पांच जख्मी
Updated at : 08 Mar 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : चतरो-गावां मुख्य सड़क पर फतेहपुर के पास एक एसयूवी के पलटने से पांच लोग घायल हो गये. सभी घायल नवादा बिहार के रहनेवाले हैं.
विज्ञापन
घायल नितिन सिंह (18 वर्ष), बीरू कुमार (25 वर्ष), संध्या कुमारी (26 वर्ष), कुंदन कुमार (32 वर्ष), रागिनी देवी (50 वर्ष) का उपचार सीएचसी देवरी में करवाया गया. घटना शनिवार की रात बारह बजे की बतायी गयी. जानकारी के वाहन संख्या बीआर 02 पीए 0656 नवादा से देवघर जा रहा था. इसी क्रम में फतेहपुर व नावाडीह गांव के बीच हाइवा के चकमा दिये जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया.
वाहन की चपेट में आकर युवक घायल, धनबाद रेफर
बगोदर थाना क्षेत्र के बेको मुर्गिया टोंगरी के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. घटना शनिवार की देर रात की है. बताया जाता है कि मदन कुमार महतो (30) पिता दीपन महतो तारानारी मानसिक रूप से अवस्थ्य है. वह घूमते-घूमते शनिवार की देर रात जीटी रोड बेको पहुंच गया और सड़क किनारे चलने लगा. इसी दौरान एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया. स्थानीय युवकों की मदद से उसे बगोदर ट्रामा सेंटर भेजा गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




