ट्रांसमिशन तार की चपेट में आने से बेंगाबाद के जंगल में लगी आग, 1000 से अधिक पेड़ जले

बेंगाबाद के जंगल में 1000 से अधिक पेड़ जले.
वन विभाग ने कहा है कि अगर बिजली नहीं काटी गई होती, तो जंगल को भारी नुकसान हो सकता था.जानकारी मिलने के बाद शाम को अग्निशमन दल की टीम चंदियो जंगल पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.
बेंगाबाद (गिरिडीह), अशोक शर्मा : गिरिडीह जिले में ट्रांसमिशन तार की चपेट में आने से जंगल में आग लग गई है. इसकी वजह से कम से कम 1000 (एक हजार) पेड़ जल गए हैं. जैसे ही जंगल में आग लगने की खबर मिली, जसीडीह ट्रांसमिशन लाइन से बिजली की आपूर्ति बाधित कर दी गई.
बेंगाबाद में 1000 से अधिक पेड़ जले
बताया गया है कि बेंगाबाद रेंज के अधीनस्थ चंदियो जंगल में ट्रांसमिशन तार की चपेट में आने से बुधवार (13 मार्च 2024) को दोपहर में भीषण आग लग गई. घटना में 1000 (एक हजार) से अधिक अकेशिया के पेड़ जल गए. जंगल मे तेजी से आग फैलने की खबर मिलते ही जसीडीह ट्रांसमिशन से बिजली की आपूर्ति काट दी गई.
चंदियो जंगल में आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की टीम
वन विभाग ने कहा है कि अगर बिजली नहीं काटी गई होती, तो जंगल को भारी नुकसान हो सकता था.जानकारी मिलने के बाद शाम को अग्निशमन दल की टीम चंदियो जंगल पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. बताया जाता है कि वन रोपण विभाग की ओर से चंदियो गांव के जंगली इलाकों में पौधरोपण कराया गया है.

2.20 लाख वोल्ट का तार गुजरा है जंगल से
अब पेड़ बड़े हो चुके हैं. इस इलाके से होकर जसीडीह ट्रांसमिशन की 2.20 लाख (2 लाख 20 हजार) वोल्ट का तार गुजरा है. दो पोल के बीच की दूरी बहुत ज्यादा होने की वजह से तार की ऊंचाई कम है. पेड़ तार को छू रहे हैं. वन विभाग ने कभी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया.
हवा के झोंके की वजह से तार छू गए और जंगल में लगी आग
बुधवार को दोपहर में हवा के झोंके से तार से पेड़ छू गया, जिससे तार में लाइन होने के कारण आग लग गई. देखते ही देखते एक के बाद एक पेड़ आग की चपेट में आने लगे. जंगल में तेजी से आग लग गई. एक हजार से अधिक पेड़ तार की चपेट में आकर जलने लगे.
दो कर्मी तैनात होने के बावजूद वनरोपण विभाग को जानकारी नहीं
जानकारी मिलने के बाद जसीडीह ट्रांसमिशन से लाइन को कटवाया गया. अग्निशमन दल शाम में जंगल पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया. इधर, वनरोपण विभाग के रेंजर अनिल कुमार का कहना है उसके दो कर्मी क्षेत्र में तैनात हैं. बावजूद इसके, उसे इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेते हैं. इस मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : जंगल में लगी आग को बुझाने में ग्रामीणों को करनी पड़ी मशक्कत
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




