Giridih News :सीसीएल क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 12 Mar 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सीसीएल क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज

Giridih News :सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र में मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह कोयला चोरी और मारपीट के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं, एक मामले में नामजद आरोपित सोनू अंसारी और मोनू अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

सीसीएल क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी नकुल कुमार नायक ने आवेदन देकर कहा है कि 10 मार्च की रात करीब 11:15 बजे साइडिंग प्लेटफॉर्म संख्या-एक के समीप 15-20 की संख्या में कोयला चोरों ने फेंसिंग तोड़कर साइडिंग परिसर में आये. आरोप लगाया कि कोयला चोरों ने जान से मारने की नीयत से चाकू, गुप्ती, लाठी-डंडा समेत अन्य हथियारों से सीसीएल सुरक्षा प्रहरी बिरजू भुइयां पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे होमगार्ड जवान सुनील कुमार और मनोज कुमार अग्रवाल की भी मारपीट की गयी. कोयला चोरी रोकने पर गार्डों की हत्या की धमकी दी गयी. हमले में घायल तीनों जवानों को सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज कराया गया. इस मामले में गाजो अंसारी, सोनू अंसारी, मोनू अंसारी समेत 15-20 अज्ञात कोयला चोरों को आरोपित किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू और मोनू को बुधवार की देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

महिला होमगार्ड जवानों से मारपीट मामले में भी केस

इधर, दूसरे आवेदन में सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे रैक डिस्पैच के दौरान सुरक्षा के लिए 15 होमगार्ड जवान तैनात थे, जिसमें एक महिला जवान भी शामिल थीं. इसी दौरान 15-20 की संख्या में कोयला चोर पहुंचे और महिला होमगार्ड जवान लीला कुमारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी. यह देख होमगार्ड बलदेव वर्मा और राधे प्रसाद यादव पहुंचे, तो कोयला चोरों ने उन दोनों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की. दोनों जवानों को चलती वैगन से नीचे फेंकने का भी प्रयास किया. हालांकि, दोनों जवानों ने वैगन के ऊपरी हिस्से को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचायी. मिलते ही मालगाड़ी रोकी गयी. इसके बाद अन्य जवान पहुंचे और कोयला चोरों को खदेड़ा. इस मामले में मो कलाम, मो अल्तमस, मो आफताब और मो मुन्ना समेत 15-20 अज्ञात कोयला चोरों को आरोपित किया गया है.

सभी आरोपितों की जल्द होगी गिरफ्तारी : थाना प्रभारी

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा सीसीएल से मिले आवेदन पर दो केस दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दो आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola