Giridih News :वार्षिक आमसभा में महिला सशक्तीकरण पर जोर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :महेशलुंडी स्थित कैलीबाद प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोगी समिति लिमिटेड के तत्वाधान में सात पंचायतों की सखी दीदियों की वार्षिक आमसभा व महोत्सव हुआ.

विज्ञापन

महेशलुंडी स्थित कैलीबाद प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोगी समिति लिमिटेड के तत्वाधान में सात पंचायतों की सखी दीदीयों का वार्षिक आमसभा व महोत्सव हुआ. वार्षिक आयोजन में एसबीआई महेशलुंडी व बदडीहा के शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर के साथ-साथ महेशलुंडी व अकदोनी के मुखिया शिवनाथ साव व मनोज पासी मौजूद थे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगठन से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के प्रति जागरूक कराने से था. एसबीआई के शाखा प्रबंधकों ने महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. कहा कि महिलाएं आज के दौर में किसी से भी कम नहीं हैं. लघु उद्योग से लेकर बड़े-बड़े उद्योगों में महिलाएं काफी आगे जा चुकी हैं. उन्होंने बैंक से हरसंभव मदद की बात कही.

ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं का अहम योगदान

मुखिया शिवनाथ साव ने महिलाओं को सशक्तीकरण से रू-ब-रू कराते हुए उन्हें हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया. कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहा. इसकी सराहना आज पूरी दुनिया कर रही है. कहा की आजीविका महिला संकुल संगठन समिति के पास पर्याप्त फंड मौजूद है. महिलाओं को रोजगार के लिए इस संगठन से जुड़कर एक नयी शुरुआत करनी चाहिए. कहा कि महिलाएं प्राइवेट कंपनियों के झांसे में ना आयें. वे आज इंटरेस्ट के रूप में मोटी रकम वसूल रहे हैं. महिलाएं सरकारी संगठनों से जुड़ें व कम ब्याज दर पर छोटे व्यापार के लिए पैसा लें व अपने अपने जीवन को आत्मनिर्भर बनायें. कार्यक्रम के अंत में में बेहतर कार्य करनेवाली सखी दीदियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान रिंकी देवी, सरिता शर्मा, उर्मिला देवी, वर्षा देवी, पूर्णिमा देवी, शीला देवी, बबीता राज, चंचला देवी, मुन्नी देवी, अनीता देवी सहित सैकड़ों सखी दीदी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola