ड्राइवर संघ ने निकाली जागरूकता रैली

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां हाट मैदान में शनिवार को ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने सम्मेलन किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली भी निकाल कर की गयी.

विज्ञापन

गावां हाट मैदान में शनिवार को ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने सम्मेलन किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली भी निकाल कर की गयी. सम्मेलन में प्रखंड के सभी पदाधिकारी व ड्राइवर को सम्मानित किया गया.ड्राइवर दिवस, ड्राइवर हेल्पर बोर्ड और ड्राइवर आयोग गठन की मांग पर जोर दिया गया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ड्राइवर के साथ अक्सर अन्याय होता है. जब किसी ड्राइवर की मौत हो जाती है, तो कोई सुध नहीं लेता है. सरकार को ड्राइवर के अधिकार के लिए कानून बनाना चाहिए. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रदेश सचिव दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, कोषाध्यक्ष कैलाश यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र राम, संजय यादव समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola