Giridih News :रानी लक्ष्मीबाई मध्य विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :रानी लक्ष्मीबाई मध्य विद्यालय गिरिडीह में बुधवार को बच्चों के बीच शिक्षा विभाग से मिले पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि रेडक्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार थे.

विज्ञापन

विद्यालय परिवार की ओर से बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. स्कूल की बच्चियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. इस दौरान विद्यालय की लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री व टॉफी का वितरण किया गया.

सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें बच्चे : अरविंद

श्री कुमार ने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि परीक्षा में मिलने वाला मार्क्स आपके जज्बे व हुनर का पैमाना नहीं होता है. इसलिए कभी अपेक्षा से कम अंक मिल भी जाये, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. इस दौरान उन्होंने जल्द ही विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाने की भी बात कही, ताकि बच्चियों में हीमोग्लोबिन की जांच व समुचित स्वास्थ्य समाधान हो सके. संचालन शिक्षिका भवानी कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने किया. मौके पर शिक्षिका पल्लवी प्रबोध, प्रियंका श्रीवास्तव, विप्रस अध्यक्ष प्रकाश दास, शिक्षक ऋषिकेश भारती समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola