बड़ी बेटी को सौंपा गया मृतका का शव

देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसोगोन्दोदिघी पंचायत के महेशियादिघी गांव में 45 वर्षीय महिला मंजू देवी की हत्या की घटना के तीसरे दिन मृतका मंजू देवी का अंतिम संस्कार किया गया.
देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसोगोन्दोदिघी पंचायत के महेशियादिघी गांव में 45 वर्षीय महिला मंजू देवी की हत्या की घटना के तीसरे दिन मृतका मंजू देवी का अंतिम संस्कार किया गया. गुजरात के सूरत में रह रही मृतका मंजू देवी की बड़ी बेटी दिव्या देवी को पुलिस के द्वारा सोमवार को शव सौंपा गया. जानकारी के मुताबिक मृतका की पुत्री दिव्या सोमवार को देवरी थाना पहुंची. इसके बाद गिरिडीह शव गृह से मां मंजू देवी की शव को रिसिव करने के उपरांत शव का अंतिम संस्कार किया गया. विदित हो कि देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव निवासी प्रभुनाथ सिंह एवं उसकी पुत्री मंजू देवी के साथ चल रहे विवाद के बाद शुक्रवार (26 जुलाई) की रात में प्रभुनाथ सिंह ने अपनी मंझली बेटी मंजू देवी 45 वर्ष की हत्या कत्ता से काटकर कर दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




