Giridih News :गर्ल्स डे पर डीसी ने मातृत्व शिशु अस्पताल में बांटे गिफ्ट

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीसी रामनिवास यादव ने गर्ल्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में महिला मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया. इसके बाद उन्होंने महिलाओं को गिफ्ट दिया.

विज्ञापन

महिला मरीजों से बात कर अस्पताल में उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं की जानकारी ली. वहीं, डीसी ने महिला मरीजों के बीच गिफ्ट पैकेट का वितरण भी किया. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को आमजनों तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है. इसके अलावा डीसी ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों यथा बेड की स्थिति, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अधिक सुलभ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त डीसी ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola