Giridih News :डीएवी सीसीएल में यूपीएससी में सफल करण का किया गया स्वागत
Updated at : 09 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :डीएवी सीसीएल गिरिडीह में सोमवार को यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले पूर्ववर्ती छात्र करण सेठ व उनके पूरे परिवार का स्वागत विद्यालय परिवार ने किया.
विज्ञापन
प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने सभी को पौधा देकर स्वागत किया. कहा कि विद्यालय के बच्चों के द्वारा देश के प्रतिष्ठित परीक्षा में अपना परचम लहराना परिवार सहित विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है. पूरा विद्यालय परिवार इस सफलता से काफी खुश है.
करण ने साझा की अपनी यादें
करण सेठ ने विद्यालय प्रांगण में सभी गुरुजनों का आशीर्वाद लिया. उन्होंने विद्यालय में शिक्षा और बिताया पल साझा किया. करण ने कहा कि इस सफलता के पीछे माता-पिता, परिवार व शिक्षकों का योगदान होता है. बिना इनके सफलता प्राप्त करना थोड़ा कठिन होता है. मंच का संचालन शिक्षिका काकोली शाहा ने किया. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. संवाददाता – सूरज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




