Giridih News :विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के पपरवाटांड़ दुर्गा मंडप में रविवार को नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी गई. मां दुर्गे की विदाई से पूर्व महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया. सिंदूर खेला की रस्म निभाने के बाद मां की प्रतिमा को मंडप से विसर्जन के लिए वाहन पर निकाला गया.

विज्ञापन

इस दौरान मां दुर्गे के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. प्रतिमा विसर्जन के साथ सप्ताह दिनों से चल रहे भव्य मेले का भी समापन हो गया. प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिला भक्तों की आंखें नम थी. हालांकि नाचते-गाते हुए धूमधाम के साथ मां दुर्गा को विदाई दी. रविवार को पपरवाटांड़ दुर्गा मंडप में विधि विधान के साथ वरण करते हुए मां दुर्गे को सिंदूर दान किया गया. महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं में सिंदूर लगाया. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पूरी व्यवस्था बनाकर रखी गयी थी. प्रतिमा का विसर्जन करहरबारी नौका आहर में किया गया.

पुलिस अधिकारी व जवान थे मौजूद

इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. दुर्गापूजा के सफल आयोजन में पपरवाटांड़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार, सचिव प्रशांत सिंह, उपाध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, उप सचिव कमलचमंद साव, अर्जुन रवानी, शिवनाथ साव, अमरनाथ सिन्हा, कामेश्वर पासवान, चंद्रशेखर साव, दिलीप राम, तेजलाल मंडल, संजय राम, जगत पासवान, अविनाश कुमार, गणेश कुमार, दिनेश कुमार साहित पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola