Giridih News :बगोदर में रावण दहन पर उमड़ी भीड़

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :वैश्य तैलिक साहू समाज बगोदर इकाई ने बगोदर स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया. बगोदर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 40 फीट के बने रावण का दहन किया गया.

विज्ञापन

इसे देखने के लिए कई गांवों से लोग पहुंचे. अतिथि बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रमुख आशा राज व पूर्व जिप सदस्य शालिनी गुप्ता थीं. इस दौरान भारी बारिश के कारण रावण दहन में काफी परेशानी हुई. इसके बाद भी लोगों में रावण दहन देखने की उत्साह भी था. रावण के पुतला का अतिथियों ने तीर चलाकर दहन किया. मौके पर सीओ प्रवीण कुमार, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, मुखिया सरिता साव, माथुर प्रसाद, दिनेश साहू, दिलीप साहू, संतोष कुमार, विश्वनाथ साव, सोनू कुमार, रंजीत साहू समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola