पत्नी से कभी प्यार नहीं कर पाए निरहुआ, उन्हें इस बात का है मलाल

Nirahua News: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं कर पाए और सिर्फ फर्ज निभा रहे हैं. उनकी शादी तब हुई जब वे अपने करियर और काम पर फोकस करना चाहते थे. पढे़ं पूरी खबर…
Nirahua News: भोजपुरी सिनेमा में जब भी सुपरस्टार्स की बात होती है, तो एक नाम सबसे पहले लिया जाता है, वो है निरहुआ. पर्दे पर रोमांस और इमोशन से भरी उनकी फिल्मों के करोड़ों फैंस हैं. लेकिन इस बार वो अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत बयान को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ एक पॉडकास्ट में नजर आए. यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. निरहुआ ने कहा कि उनके माता-पिता ने कम उम्र में उनकी शादी कर दी थी. उस वक्त वो कुछ बनना चाहते थे, करियर पर ध्यान देना चाहते थे, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई.
निरहुआ को है इस बात का मलाल
निरहुआ ने साफ शब्दों में कहा कि वो अपनी पत्नी मनीषा यादव से कभी प्यार नहीं कर पाए. उनका कहना था कि वो सिर्फ एक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, क्योंकि शादी मां-बाप ने तय की थी. निरहुआ ने यह भी बताया कि वो ये बात अपनी पत्नी और बच्चों से भी कह चुके हैं. उनके मुताबिक, जीवनसाथी वही होना चाहिए जिससे आप सच में प्रेम करते हों, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल भी है और कहीं न कहीं गिल्ट भी महसूस होता है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वो अपने बच्चों पर कभी अपनी मर्जी नहीं थोपेंगे.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे सच बोलने की हिम्मत बता रहे हैं.
यह भी पढे़ं: Dhurandhar AI Cast: काजोल बनीं रहमान डकैत और प्रियंका हमजा, राखी सावंत को मिला ये किरदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










