Giridih News :ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र में गदर के पास एक ईंट भट्ठे में वाहन के धक्के से काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी. उसकी पहचान ढिलुआ का नागेश्वर सिंह के रूप में हुई.

विज्ञापन

धक्का लगने के बाद उसे इलाज के लिए कोडरमा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर रात में ही गावां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजन को मिला हरसंभव मदद का आश्वासन

बताया जा रहा है कि भट्ठा संचालक व वाहन मालिक ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेज कर घटना की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola