घर से 8 लाख की नकदी-जेवर चोरी के आरोप में साला-बहनोई गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

गिरिडीह में अपने ही घर से 8 लाख रुपये की चोरी कर फरार हुए साला-बहनोई को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी घटना की जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस ने घर से नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सात नंबर निवासी अमित कुमार शर्मा और शिबू कुमार के रूप में हुई है. दोनों के आपस में साला-बहनोई होने की बात सामने आई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले को लेकर सात नंबर निवासी कुंती देवी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर घर से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से घर से बाहर गई थीं. उस समय घर में उनके बड़े बेटे अमित कुमार शर्मा और दामाद शिबू कुमार मौजूद थे.

कुंती देवी के अनुसार, रात करीब 10 बजे जब वह घर लौटीं तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर घर से एक लाख रुपये नकद और करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात गायब मिले.

शिकायत में कुंती देवी ने अपने बेटे अमित कुमार शर्मा और दामाद शिबू कुमार पर ही घर से नकदी और जेवरात चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया. आवेदन मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola