Giridih News :संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Feb 2026 11:32 PM
जमुआ थाना क्षेत्र के कीर्तनियाडीह गांव में रविवार की दोपहर पूनम देवी (22) पति करुणा यादव का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
मृतका के भाई चरघरा निवासी जितेंद्र यादव ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये बयान में उसने कहा है कि उसकी बहन की शादी दो वर्ष पूर्व कीर्तनियाडीह गांव के करुणा यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी के बाद दो माह बाद बहनोई, बहन की सास व परिवार के अन्य सदस्य दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे. हमलोग अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देते रहे.
बहन के बीमार होने की मिली सूचना
रविवार की दोपहर सूचना दी गयी कि उसकी बहन बीमार है, जल्द आकर देख लें. जब वह कीर्तनियाडीह आया, तो देखा कि मेरी बहन का शव चरपाई पर पड़ा है और घर के लोग फरार हैं. आस पड़ोस में कोई नहीं था. उसकी कहना है कि बहन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने को लेकर शव को चारपाई पर लिटा कर ससुराल वाले भाग गये. मृतका की मां ने बताया कि घटना की रात भी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी. उसने कहा था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने की योजना बना रहे हैं.
क्या कहती है पुलिस
एसआई छाया किस्कू ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










