Giridih News :भाकपा मेला ने छेड़छाड़ की घटना का किया विरोध

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भाकपा (माले) पार्टी कार्यालय में रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर सरिया व आसपास के क्षेत्रों में लगातार घट रहे आपराधिक वारदात के खिलाफ लोग जमकर बरसे. कहा कि कुछ दलों के नेता इन युवकों को बचा रहे हैं, जो निंदनीय है.

विज्ञापन

राज्य कमेटी सदस्य भोला मंडल ने कहा कि बीते दिनों सरिया थानांतर्गत केशवारी के मेला में घूमने आयी दो लड़कियों के साथ मनचले युवकों द्वारा छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास व मारपीट जैसी घटनाएं हुईं. सरिया पुलिस ने कुछ ही समय में जंगल से दोनों बच्चियों व दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया. इन युवकों को कुछ दलों के नेताओं द्वारा बचाने का प्रयास निंदनीय है.

राज्य कमेटी सदस्य ने किया सवाल

राज्य कमेटी सदस्य ने कहा कि हाल के दिनों में कोयरीडीह में एक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या जैसी घटना हुई है. इन मामलों में सत्ताधारी सांसद-विधायक का चुप रहना चिंतनीय है. इस दौरान माले ने इन घटनाओं के दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की. मांग नहीं मानी गयी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी. मौके पर पार्टी की राज्य कमेटी के सदस्य भोला मंडल, प्रखंड सचिव लालमणि मंडल, वरिष्ठ नेता विजय सिंह, आरवाइए प्रखंड अध्यक्ष जिम्मी चौरसिया व लक्ष्मण मंडल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola