ePaper

Giridih news :झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार में हो रही लूटखसोट : आदित्य साहू

Updated at : 24 Jan 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih news :झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार में हो रही लूटखसोट : आदित्य साहू

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार में लूटखसोट का धंधा चल रहा है. जमीन, कोयला, लोहे की लूट व बालू की तस्करी का खेल जारी है. इस गठबंधन सरकार में अपराधियों द्वारा उत्पात मचाया जा रहा है. इस पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार विफल साबित हो रही है.

विज्ञापन

उक्त बातें उन्होंने शनिवार को पपरवाटांड़ दुर्गा मंदिर के समक्ष अभिनंदन समारोह सह विकसित भारत रोजगार की गारंटी व आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो छल कपट और धोखा देकर वोट लेने वाली मायावी पार्टी है. कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के झारखंड को दूषित करने का काम राज्य की हेमंत सरकार कर रही है. राज्य में जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी, तो पांच साल में गुंडागर्दी, नक्सलवाद समाप्त हो गया. 2019 में झामुमो गठबंधन की सरकार बनने के बाद अपराध व नक्सलवाद ने पांव पसारना शुरू कर दिया. पूरे राज्य में अपराधियों का बोलबाला है. कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना भाजपा की विचारधारा है. भाजपा ऐसी पार्टी है कि साधारण कार्यकर्ता को जमीन से उठाकर आसमान पर बैठा देती है. 45 साल की उम्र में नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. कहा कि सेवा भाव से काम करनेवाले कार्यकर्ता के घर तक पहुंचकर पार्टी पद देती है. इसलिए भाजपा पार्टी विद डिफरेंस है. उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां परिवारवाद व वंशवाद को आगे बढ़ा रही है.

गरीब- किसानों तक पहुंच रही है केंद्र सरकार की योजनाएं

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को व्यर्थ पैसा खाने की आदत पड़ी है. वीबी जी राम जी योजना का कांग्रेस विरोध कर रही है. कहा कि मनरेगा में 100 दिन का काम मजदूरों को मिलता था, अब इस योजना में 125 दिन काम मिलेगा. मनरेगा में बिना काम किये वेंडर के माध्यम से बिचौलिए पैसा निकाल लेते थे. कहा कि गांव के गरीब किसानों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही है. भाजपा के मूलमंत्र व विचारधारा को प्रधानमंत्री श्री मोदी धरातल पर उतार रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

विकसित भारत जी राम जी सम्मेलन के दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, विधायक मंजू कुमारी व नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी व प्रो जयप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, प्रो विनीता कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नूकांत, अशोक उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, बिजय चौरसिया, डॉ शैलेंद्र चौधरी, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, प्रकाश दास, अमर सिन्हा, संजीव कुमार गुड्डू, मनोज संगई, खिरोधर दास, सुरेश मंडल, कामेश्वर पासवान, शालिनी बैसखियार, संदीप डंगेयच, रंजन सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, यदुनंदन पाठक, भागीरथ मंडल, सुभाषचंद्र सिन्हा, संजीत सिंह, नागेश्वर दास, राजू दास, राजेश जायसवाल, सिंकू सिन्हा सहित कई भाजपाई मौजूद थे. अध्यक्षता भाजपा गिरिडीह महानगर अध्यक्ष रंजीत राय व ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया.

किसान चौपाल में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को कुम्हरलालो में आयोजित किसान चौपाल में शामिल हुए. भाजपाइयों ने उत्साह से उनका स्वागत किया. पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने मोमेंटो देकर व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रदेश अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों बतायी. कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों एवं किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजना लायी है. कांग्रेस की सरकार ने कभी गरीबों व किसानों की चिंता नहीं की थी. चिरकी में भी श्री साहू का स्वागत किया गया. नारायणपुर मोड़ पर जिपद सदस्य प्रदीप मंडल, ससारखो मंडल के भाजपाई तथा आजसू के नेताओं ने स्वागत किया. कुम्हरलालो के कार्यक्रम में विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, सुरेश साव, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, विनय सिंह, गिरिडीह महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, श्याम प्रसाद, प्रदीप साहू, शरत भक्त, अजय सिंह, अरविंद राय, फलेद्र सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola