Giridih News :कांग्रेस के नगर व वार्ड अध्यक्षों की हुई घोषणा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 Nov 2025 11:08 PM

विज्ञापन

Giridih News :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे हैं संगठन सृजन अभियान के तहत गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरिया व धनवार नगर पंचायत के अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कर दी है.

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सूची जारी की है. इसके तहत सरफराज अंसारी को गिरिडीह नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विजय कुमार मंडल को बड़की सरिया व शिवशंकर चौधरी को धनवार नगर पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने दी. उन्होंने बताया कि नगर निगम और पंचायत क्षेत्र में वार्ड अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी गयी है. श्री केडिया समेत पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, यश सिन्हा, सोहेल इराकी, बिलाल अहमद हुसैनी, शाहनवाज आलम, मो अली खान, मदन विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा आदि ने सभी को बधाई दी है.

नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्डों के लिए वार्ड अध्यक्ष नियुक्त

श्री केडिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. सरजू साव वार्ड एक, मो तनवीर वार्ड दो, सोनू दास वार्ड तीन, मो. जमील वार्ड चार, जावेद अंसारी वार्ड पांच, विशेश अंसारी वार्ड छह, सदाब वारसी वार्ड सात, सद्दाम अख्तर वार्ड आठ, सुजीत बनर्जी वार्ड नौ, सूरज वर्मा वार्ड 10, राहुल शर्मा वार्ड 11, विकास सिंह वार्ड 12, सहिल वर्मा वार्ड 13, जितेंद्र सिंह वार्ड 14, गौरव सिंह वार्ड 15, प्रीतम यादव वार्ड 16, शुभम कुमार वार्ड 17, अली हसन खान वार्ड 18, शहनवाज अंसारी वार्ड 19, मुस्ताज आलम वार्ड 20, अनवर हुसैन वार्ड 21, शहरूख अली वार्ड 22, आतिश कुमार वार्ड 23, इमरान नजीर वार्ड 24, सैफुल रजा वार्ड 25, असीफ अली वार्ड 26, मेराजुल हक नाजमी वार्ड 27, दीपक ठठेरा वार्ड 28, मो. सद्दाम वार्ड 29, मो. इस्तेखार वार्ड 30, अल्पना प्रसाद वार्ड 31, मुद्दासीर बारी वार्ड 32, मो शेरू वार्ड 33, इरफान अंसारी वार्ड 34, मो तौफिक वार्ड 35 व शबान रजा अजीम वार्ड नंबर 36 के अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं.

बड़की सरिया व धनवार नगर पंचायत के वार्ड अध्यक्षों के नाम

बड़की सरिया नगर पंचायत में के वार्ड एक मुन्नी वार्ड नंबर एक, राजू रजक वार्ड दो, कुशकांत प्रसाद सिंह वार्ड तीन, बलदेव दास वार्ड चार, राजेश मंडल वार्ड पांच, मो शमीम वार्ड छह, मिथलेश कुमार वार्ड सात, उमेश दास वार्ड आठ, रूपेश मंडल वार्ड नौ, अशोक पासवान वार्ड 10, नारायण मंडल वार्ड 11 व सूरज देव पासवान वार्ड 12 तथा धनवार नगर पंचायत में अर्जुन दास वार्ड एक, उदय चौधरी वार्ड दो, भीम दास वार्ड तीन, विक्की वर्णवाल वार्ड चार, मनोज पांडेय वार्ड पांच, सायदा खातून वार्ड छह, भवेश तिवारी वार्ड सात, अंकित राज वार्ड आठ, सुरेश साहू को वार्ड नौ, गोलू कुमार को वार्ड 10 व मनीष तिवारी को वार्ड 11 के अध्यक्ष बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola