Giridih News :आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विस स्तरीय सम्मेलन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 10 Nov 2025 9:28 PM
Giridih News :भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को धनवार विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन धनवार के पचरुखी में हुआ. बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे. संचालन भाजपा के जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने किया.
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत की मिसाल विकास, अर्थव्यवस्था और नीतिगत सुधारों के लिए दी जाती है. उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत का धन देश के ही विकास में लगेगा.
इन्होंने भी किया संबोधित
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सुनील अग्रवाल, उदय सिंह, कृष्णदेव रजक आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर सुबोध राय, पवन साव, अमित कुमार साव, अशोक राय, अरविंद साव, उत्तम गुप्ता, अमिन तिवारी, विकेन्द्र साहा, जयप्रकाश साहा, अजीत रजक, सुनयना देवी, राजू पांडेय, श्रीकांत राय, दिनेश यादव, अजय रंजन, बिनोद शर्मा, अशोक सिंह, नकुल राय, अर्जुन राय आदि सहित धनवार भाजपा के चारो मंडल के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










