Giridih News :शास्त्रीय संगीत समारोह आज, तैयारी पूरी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:23 PM

विज्ञापन

Giridih News :अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार की शाम पद्मभूषण गुरु मां अन्नपूर्णा देवी जन्म शताब्दी का भव्य संगीत समारोह श्री श्याम सेवा समिति गिरिडीह के ऑडिटोरियम में होगा.

विज्ञापन

इस समारोह में विश्वस्तरीय शास्त्रीय संगीत के कलाकार अपनी-अपनी कला का जादू बिखेरेंगे. मुख्य कलाकारों में मुंबई संगीत नाटक अकादमी अवार्डी पंडित नित्यानंद हल्दीपुर बांसुरी वादन करेंगे. इंदौर की कलाकार शोभा चौधरी व पुणे के अमोल निशाय गायन प्रस्तुत करेंगे. दिल्ली के पंडित दुर्जय भौमिक व देबाशीष अधिकारी तबला वादन एवं संगत करेंगे. कोलकाता के पंडित सुजीत साहा तबला वादन करेंगे. इनके अलावा झारखंड रत्न केडिया बंधु की सितार-सरोद की जुगलबंदी होगी. इस समारोह को लेकर संगीत प्रेमियों में काफी उत्साह है. आसपास के शहरों से भी इस कार्यक्रम को सुनने के लिए काफी श्रोताओं के पहुंचने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola