Giridih News :पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के ग्राम पालमरुआ में बिहार से आ रही एक पिकअप वैन की चपेट में आने से बुधवार की दोपहर विष्णुदेव पंडित के दो वर्षीय पुत्र दुलारचंद पंडित की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना से गु्स्साये लोगों ने रोड जाम कर दिया.

विज्ञापन

बच्चे की मौत से गुस्साये लोगों ने वाहन को रोककर चालक को बाहर निकाला और उसे एक पोल से बांध दिया. इसके बाद ग्रामीण बच्चे का शव लेकर सड़क पर बैठ गये. इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. खबर मिलते ही तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाना ले गयी. वहीं, पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुट गयी. मुआवजा का आश्वासन मिलने पर छह घंटे बाद शाम छह बजे जाम समाप्त हुआ.

मवेशी लदी वैन जा रहा था कुमारधुबी

बिहार से आ रही वैन संख्या बीआर 46जी 9947 पर आधा दर्जन से ज्यादा मवेशी लदे हुए थे. वैन बिहार से धनबाद के कुमारधुबी जा रही थी. इसी बीच तिसरी थाना क्षेत्र के पालमरूआ में दुर्घटना हो गयी. बच्चे की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया और उन्होंने रोड जाम कर दिया. जाम के कारण सड़के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola