Giridih News :गांडेय में गंदगी से पटे हैं छठ घाट

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :छठ महापर्व में अब महज एक सप्ताह शेष है, लेकिन अभी तक ना तो तालाब या घाट की सफाई के लिए कोई पहल हुई है. इसकी कोई योजना भी अभी तक नहीं बनी है.

विज्ञापन

गांडेय मुख्यालय स्थित छठ तालाब में अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है. प्रखंड मुख्यालय से सटे छठ तालाब में गांडेय बाजार, पाठक टोला, मोहदा मोड़ समेत कई इलाकों में छठ व्रती पहुंचते हैं, लेकिन अभी तक उक्त तालाब की ना तो साफ सफाई हुई है और ना ही छठ घाट का निर्माण किया गया है. सबसे बड़ी बात है छठ तालाब जानेवाली कच्ची सड़क को भी अभी तक दुरुस्त नहीं की गयी है. प्रखंड के अन्य छठ घाटों की भी अभी तक सफाई शुरू नहीं हुई है.

दीपावली के बाद होगी छठ घाट की सफाई

गांडेय के मुखिया अमृतलाल पाठक ने कहा कि दीपावली के बाद छठ घाट की साफ सफाई व अन्य कार्य शुरू किया जाएगा. यहां छठ घाट तक पहुंच पथ एवं घाट को दुरुस्त करने का काम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola