Giridih News :हत्या मामले में मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनवार थाना के गरडीह में शनिवार शाम स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह पिता स्व रघु सिंह की हत्या मामले में मृतक के भाई अशोक कुमार सिंह ने धनवार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

अशोक के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आवेदन में कहा है कि उनका बड़ा भाई रविंद्र सिंह शनिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे अपने घर के पास बैठे हुए थे. तभी गांव के ही बच्चू सिंह पिता अर्जुन सिंह, अर्जुन सिंह पिता स्व बद्री सिंह, गजानंद सिंह व प्रमोद सिंह पिता अर्जुन सिंह, पिंटू सिंह पिता विजन सिंह व मिथलेश सिंह पिता स्व चांदो सिंह ने हर्वे-हथियार, कुल्हाड़ी, लाठी लेकर जान मारने की नियत से एक साजिश के तहत उन्हें अपना घर बुलाया. जब उसके भाई वहां पहुंचे, तो उक्त सभी गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. उनके भाई जमीन पर गिर गये. वह उठकर भागने की कोशिश की, तो बच्चू सिंह ने कुल्टहाड़ी से ताबड़-तोड़ वार कर दिया. इससे उनके भाई रविंद्र सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हो हल्ला होने लगा तो उक्त सभी हमलावर चारपहिया वाहन से भाग गये. जाते-जाते उनलोगों ने पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी.

क्या कहते हैं थानेदार

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया है. पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola