Giridih News :दो अलग-अलग मामले में तीन पर केस

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Nov 2025 11:11 PM

विज्ञापन

Giridih News :देवरी थाना में रविवार को दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यह जानकारी देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने दी.

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ढेंगाडीह के विद्यासागर ने थाना में आवेदन देकर गांव के चंदन चौधरी और रूपेश कुमार चौधरी पर मारपीट करने, सोने का लॉकेट और जेब से तीन हजार रु छीनने का आरोप लगाया है. इस आवेदन पर देवरी थाना में कांड सं 107/25 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, हरला के ग्रामीण सागर साव ने आवेदन देकर गांव के ही विकास कुमार साव पर लोहे के रड से मारकर घायल कर देने का आरोप लगाया है. इस आवेदन पर थाना में कांड सं 108/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमा दर्ज कर दोनों मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola