ePaper

Giridih News :कार व बाइक में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Updated at : 18 Sep 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :कार व बाइक में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के थंभाचक के पास गुरुवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद कार में सवार लोग हो गये.

विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त तीनों युवकों को तिसरी अस्पताल लेकर आयी. डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज कर गिरिडीह रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान देवरी प्रखंड के बेरिया गांव निवासी सिराज अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र कुतुबउद्दीन अंसारी के रूप में की गयी. घायलों बेरिया सोनापहाड़ी का सरताज अंसारी व बेरिया का मो मेहराज शामिल है.

बिरनी से लौट रहे थे तीनों युवक

बताया गया कि तीनों युवक एक बाइक से तिसरी आये हुए थे. काम पूरा होने के बाद तीनों उसी बाइक से बेरिया लौट रहे थे. इसी दौरान थंभाचक के पास गिरिडीह की ओर से आ रही कार संख्या जेएच 17यू 0987 नंबर से आमने-सामने टक्कर हो गई. बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर ही गिर कर घायल हो गये. घटना के बाद तिसरी पुलिस तीनों युवकों को तिसरी सीएचसी लायी, लेकिन कुतुबुद्दीन की मौत हो चुकी थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के अंदर घुस गयी. सूचना पर तीनों युवकों के परिजन तिसरी अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola