Giridih News :आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को ले भाजपा की कार्यशाला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. मुख्य वक्ता धनबाद के विधायक राज सिन्हा थे.

विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. मुख्य वक्ता धनबाद के विधायक राज सिन्हा थे. कार्यशाला में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. विधायक श्री सिन्हा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को गंभीरतापूर्वक संपादन करने पर बल दिया. कहा कि इस अभियान से हरेक वर्ग के लोगों को जोड़ना है. उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने का आह्वान किया. कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को बल तभी मिलेगा जब भारत में निर्मित वस्तुओं का व्यापक पैमाने पर उपयोग किया जाये. विधायक ने मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए जीएसटी में सुधार होने पर लोगों को मिलने वाले लाभ पर चर्चा की. उन्होंने जिला मुख्यालय से लेकर मंडल व पंचायत स्तर पर इस अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने की बात कही.

मोदी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि भारत स्वदेशी आंदोलन से ही आत्मनिर्भरता का संकल्प सिद्धि में बदलेगा. स्वदेशी भाव भारत की आत्मा है. इस भाव का लोप होने से ही हमें वर्षों की गुलामी झेलनी पड़ी. आजाद भारत में कांग्रेस की सरकारों ने आत्मनिर्भर भारत की पहल नहीं की. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है. मोदी सरकार ने आपदा को भी अवसर में बदल दिया. दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है, जबकि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौके पर पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, भगत यादव, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, उषा कुमारी, विनय सिंह, प्रकाश सेठ, महेंद्र वर्मा, नवीन सिन्हा, सिकंदर हेंब्रम, अमर सिन्हा, सुभाषचंद्र सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola