Giridih News :भाजपा का प्रखंड कार्यालय घेराव आज, तैयारी पूरी

Giridih News :भाजपा ने गुरुवार 11 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. यह आंदोलन पार्टी आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर कर रही है.
भाजपा नेता सह गिरिडीह प्रखंड के कार्यक्रम प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर 11 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रेस बयान जारी कर श्री सिंह ने कहा कि उक्त मामले के अलावा नगरी के आदिवासियों से खेती वाली रैयती जमीन रिम्स टू के लिए साजिश के तहत हड़पने, राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया जायेगा. मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




