Giridih News :विष्णुगढ़ में हुई नाबालिग की हत्या के विरोध में भाजपा का धरना

Updated at : 30 Mar 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :विष्णुगढ़ में हुई नाबालिग की हत्या के विरोध में भाजपा का धरना

Giridih News :हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में पांच दिन पहले 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार के बाद की गयी निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर के समीप धरना दिया. धरना के माध्यम से हत्या करने वाले अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने का मांग की गयी.

विज्ञापन

धरना के बाद राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी अपराधियों को नहीं पकड़ पाना पुलिस और राज्य सरकार की नाकामी को दर्शा रही है. राज्य के मुखिया एक तरफ महिला सम्मान की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य में सबसे ज्यादा राज्य असुरक्षित बहन-बेटियां ही हैं. ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

हेमंत सरकार में ध्वस्त हो गयी कानून

व्यवस्था

पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा : राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. अपराध को नियंत्रण करने में राज्य की वर्तमान सरकार फेल है. भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में अपराध इस कदर पांव पसार चुका है कि महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है. धरना में प्रियंका यादव, जिला मंत्री संगीता सेठ, देवराज, सुरेश मंडल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, आकाश सिंह, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, राजकिशोर साव, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र लाल, अरुण राणा, श्रेयांश सिंह, सरयू मंडल समेत कई महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं.

विष्णुगढ़ में घटना की निंदा की

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में घटित घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. श्री राज ने कहा कि घटना के उच्च स्तरीय और समयबद्ध निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है. पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और मनोसामाजिक सहयोग देने अपील की है. कहा कि शीघ्र ही वह अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग में इसकी शिकायत दर्ज करायेंगे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola