Giridih News :तिसरी में भाजपा प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया. भाजपाई रैली शक्ल में गावां रोड से तिसरी चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान हुई सभा का संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने किया.

विज्ञापन

भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया. भाजपाइयों रैली शक्ल में गावां रोड से तिसरी चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान हुई सभा का संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने किया. अशोक उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव आदि ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा. सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग भी रखी. इसके बाद भाजपा नेताओं ने बीडीओ मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में सुनील शर्मा, सोनू हेंब्रम, पंसस माला सिन्हा, किशुन यादव, रामचंद्र यादव, लक्ष्मण बरनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सरकार के खिलाफ की

नारेबाजी

भाजपा बगोदर इकाई के द्वारा प्रखंड कार्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया. इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश व संचालन औरा मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया. मौके पर प्रखंड प्रभारी जिला कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा समेत प्रखंड प्रमुख आशा राज, सुदीप जायसवाल, जितेंद्र सिंह, राजू सिंह, पशुपति शर्मा, टेकलाल चौधरी, सुखदेव राणा, कंचन देवी, प्रयाग मंडल, जगदीश महतो, जीवलाल महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola