Giridih News :भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जिला भाजपा की ओर से गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया. इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. मुख्य वक्ता धनबाद विधायक सह पार्टी के सह सचेतक राज सिन्हा तथा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह थे.

विज्ञापन

जिला भाजपा की ओर से गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया. इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. मुख्य वक्ता धनबाद विधायक सह पार्टी के सह सचेतक राज सिन्हा तथा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह उपस्थित थे. वक्ताओं ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो भारत के इतिहास में एक काले अध्याय को याद दिलाता है. 1947 में देश का विभाजन हुआ. इस दिन हम उन लाखों लोगों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवायी. वक्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा. कहा कि आज की पीढ़ी को विभाजन विभीषिका के बारे में जानकारी देने के लिए यह दिवस को मनाया जाता है, ताकि इतिहास के बारे में उन्हें बखूबी जानकारी हो. कार्यक्रम के पश्चात भाजपाइयों ने शहरी क्षेत्र में मौन जुलूस निकाला. इस मौके पर चुन्नूकांत, प्रो विनीता कुमारी, संदीप डंगेच, विनय कुमार सिंह, मुकेश जालान, अमर सिन्हा, कामेश्वर पासवान, सुभाषचंद्र सिन्हा, रंजीत राय, संजीव कुमार, सुरेश मंडल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola