Giridih News :बिरनी के हाइवा चालक की इलाज के दौरान कटक में मौत
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बिरनी प्रखंड के खांखीपीपर के पड़रियाटांड़ मीणा बाजार निवासी महाजन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र समीर अंसारी बड़बिल ओडिशा में 15 अगस्त की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी मौत रविवार की दोपहर इलाज के दौरान हो गयी.
विज्ञापन
15 अगस्त की रात बड़बिल में हुई थी सड़क दुर्घटना
बिरनी प्रखंड के खांखीपीपर के पड़रियाटांड़ मीणा बाजार निवासी महाजन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र समीर अंसारी बड़बिल ओडिशा में 15 अगस्त की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी मौत रविवार की दोपहर इलाज के दौरान हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. स्थानीय निवासी कमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह युवक एक सप्ताह पूर्व ही ओडिशा काम करने गया था. वह वहां हाइवा चलाता था. 15 अगस्त की रात लगभग 10 बजे बड़बिल के पास एक हाइवा ब्रेक डाउन होकर सड़क किनारे खड़ा था. युवक का हाइवा उक्त हाइवा से पीछे से टकरा गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज कटक में एक निजी अस्पताल में चल रहा था. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव काे घर लाया गया. बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था. पिता भी गांव में रहकर वाहन चलाते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










