Giridih News :ट्रक की चपेट में आयी बाइक, एक की मौत, दो घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: घोड़थंभा ओपी अंतर्गत इटोचांच में शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग इलाजरत है. शव के गांव पहुंचे पर परिजनों ने शनिवार को घोड़थंभा में शव को रखते हुए मुख्य सड़क को जाम किया. हालांकि, जाम महज एक घंटे ही रही.

विज्ञापन

घोड़थंभा ओपी अंतर्गत इटोचांच की घटना

घोड़थंभा ओपी अंतर्गत इटोचांच में शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग इलाजरत है. शव के गांव पहुंचे पर परिजनों ने शनिवार को घोड़थंभा में शव को रखते हुए मुख्य सड़क को जाम किया. हालांकि, जाम महज एक घंटे ही रही. जानकारी के अनुसार कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी दो भाई व एक बहन ओपी क्षेत्र के इटोचांच में शुक्रवार की रात अपनी दुकान को बंद कर वापस जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से आ रहे गिट्टी लोड ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया और बच्ची को दूर तक घसीटते हुए ले गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा, जबकि मौका देखकर ट्रक चालक ने वाहन को छोड़ कर फरार हो गया. मृतका की चाची रेहाना खातून ने शनिवार को बताया कि घायल 16 वर्षीय चांदनी खातून पिता मुश्ताक अंसारी अपने दो भाइयों अफरीदी अंसारी तथा सरफराज अंसारी के साथ बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इलाज के लिए तीनों को धनबाद ले जाने लगे. चांदनी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, दोनों भाइयों की स्थिति गंभीर है. मुआवजे की मांग को लेकर जाम की गयी.

पुलिस के आश्वासन पर हटा जाम

ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने परिजनों को त्वरित और कठोर कार्रवाई का आश्वासन तथा 10 हजार की तत्काल सहायता दी. इसके बाद परिजनों ने जाम को हटा दिया. ओपी प्रभारी ने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गाड़ी जब्त कर लिया गया है तथा चालक और मालिक पर मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola