Giridih News: बेंगाबाद प्लस टू उवि को मिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस का दर्जा
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 23 Jan 2026 10:38 PM
Giridih News: घुठिया स्थित पल्स टू उच्च विद्यालय को सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस का दर्जा मिला है. विभागीय पत्र मिलने के बाद अब इस विद्यालय के कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलेगी. इसकी जानकारी मिलने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी है.
इस विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई होती है. बेंगाबाद बाजार से नजदीक और आवागमन की सुविधा होने के कारण विद्यालय में प्रखंड के सर्वाधिक बच्चे नामांकित हैं. यहां एक-दो विषयों को छोड़ अधिकांश विषयों के शिक्षक पदस्थापित हैं. यहां का परीक्षा परिणाम भी बेहतर होता है. अब इस विद्यालय को सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस का दर्जा मिलने से नौवीं से 12वीं तक के बच्चों को सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलेगी. प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार महतो ने बताया कि विभागीय स्वीकृति पत्र मिल चुका है. इसे अमलीजामा पहनाने में विभाग जुट गयी है. इस विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होने से क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ होगा. सीबीएसई तर्ज से पढ़ाई करने के लिए निजी विद्यालयों में आर्थिक खर्च से भी अभिभावक बचेंगे. सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई का यह एक बड़े अवसर के समान है. यहां बिना किसी खर्च के अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ा सकेंगे. लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










