Giridih News :चौकी तोड़ देने की शिकायत पर की मारपीट
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Nov 2025 9:11 PM
Giridih News :खेत में लकड़ी की चौकी (डोहट) तोड़ देने की शिकायत करने पर शुक्रवार सुबह करीब भतीजे ने चाचा व अपनी चचेरी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल पिता-पुत्री का इलाज बिरनी सीएचसी में सीएचओ तारकेश्वर अहीर ने किया.
घटना बिरनी थानांतर्गत खरखरी पंचायत अंतर्गत बाघानल की है. घायल लेखो यादव (65) व मनीषा कुमारी (25) ने अस्पताल में इलाज के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पिताजी ने चचेरे भाइयों से कहा कि उनलोगों ने उसकी चौकी तोड़ दी है. चौकी बना देने की बात कही. इसी पर चचेरे भाई जागेश्वर यादव, राजेश यादव, मुरली यादव, मेघनी देवी आग बबूला हो गये और पिता से मारपीट करने लगे. पिता को बचाने जाने पर चचेरे भाई ने कुदाल से माथे पर वार कर दिया. इससे उसका माथा फट गया.
बिरनी पुलिस को दी गयी जानकारी
कहा कि बिरनी थाना को इसकी जानकारी दे दी गयी है. घायल मनीषा कुमारी ने कहा कि घर में पिताजी अकेले और सभी लोग बाहर रहते हैं. वे लोग उनसे छोटी-छोटी बातों को लेकर हमेशा झगड़ा करते रहते हैं. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने घटना की जानकारी की पुष्टि की. पिता-पुत्री घायल हैं. दोनों इलाजरत हैं. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










