Giridih News :मां-बेटी आत्महत्या मामले में गिरिडीह की भारत फाइनेंस कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 10:51 PM

विज्ञापन

Giridih News :ऋण वसूली करनेवालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करनेवाली पुतुल देवी के पति सोनू राम की शिकायत पर गिरिडीह मुफस्सिल थाना पुलिस ने भारत फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली.

विज्ञापन

पुतुल के साथ उसकी बेटी स्नेहा कुमारी ने भी फंदे से लटककर जान दे दी थी. गादी श्रीरामपुर गांव निवासी सोनू राम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अज्ञात आरोपियों का पता करने में जुटी है. सोनू राम ने शिकायत में कहा है कि 18 जनवरी की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये थे. उसकी पत्नी पुतुल देवी और पुत्री स्नेहा कुमारी एक साथ सोई थीं. 19 जनवरी की सुबह जब उसका पुत्र आलोक कुमार उठा, तो उसने अपनी मां और बहन को फंदे से झूलते देखा. उसने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी. बताया कि पुतुल ने परिवार वालों को बिना बताये भारत फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था. आर्थिक तंगी के कारण वह समय पर ऋण की किस्त नहीं चुका पा रही थी. कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किस्त जमा करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था. इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी. सोनू ने आरोप लगाया कि इसी दबाव और तनाव के कारण मां-बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी

प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सोनू के आवेदन पर भारत फाइनेंस कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच में दोषी पाये जानेवालों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola