ePaper

Giridih News :चार दिन बाद भी मुख्य आरोपितों तक नहीं पहुंची पुलिस

Updated at : 09 Mar 2026 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :चार दिन बाद भी मुख्य आरोपितों तक नहीं पहुंची पुलिस

Giridih News : शहर के हुट्टी बाजार में डीजे बंद कराने को लेकर हुई हत्या मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है. घटना को करीब चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन फरार आरोपित रवि दास, रोहित दास और रोबिन दास की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अब भी चुनौती बनी हुई है.

विज्ञापन

घटना की रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. घटना का उद्भेदन को लेकर बना कर एसआइटी अब सिर्फ गिरिडीह जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में भी लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में रविवार देर रात पुलिस टीम ने पटना के कंकड़बाग में छापेमारी की. वहीं, कोलकाता के विभिन्न इलाकों में भी दबिश दी गयी. हालांकि, इन छापेमारी में पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी.

हजारीबाग से हुई रोनी दास की गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार जैसे-जैसे फरार आरोपियों के रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों की जानकारी मिल रही है, टीम वहां पहुंचकर जांच कर रही है. इस बीच पुलिस ने नामजद एक अन्य आरोपी रोनी दास को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के दिन रोनी गिरिडीह में मौजूद नहीं था,वह हजारीबाग में था. इस बिंदु पर पुलिस गहन जांच कर रही है. इसके अलावा पुलिस टीम ने बेंगाबाद, ताराटांड़ समेत जिले के कई इलाकों में छापेमारी की है. धनबाद जिले में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी है. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबाव लगातार बनाया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा.

रिश्तेदारों के ठिकानों पर दी जा रही दबिश : थाना प्रभारी

मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे को लेकर लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपित बेहद सतर्कता के साथ छिपे हुए हैं और उनके पास मोबाइल भी नहीं है. इसके कारण तकनीकी रूप से लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. तकनीकी इनपुट नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस ने रणनीति बदलते हुए आरोपियों के सभी रिश्तेदारों और करीबी संपर्कों की पहचान की है. इस आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola