Giridih News :अधिवक्ताओं ने छिनतई के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी डॉ विमल कुमार से मुलाकात कर अधिवक्ता प्रियांशु शेखर प्रियदर्शी के साथ मारपीट व छिनतई करने वाले अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट निवासी अधिवक्ता प्रियांशु शेखर प्रियदर्शी ने कहा है कि तीन अक्तूबर की रात करीब दस बजे वह अपने स्कूटी से घर जा रहे थे. इसी क्रम में एक टोटो में पांच अज्ञात लोग थे. टोटी उनकी स्कूटी को रगड़ते हुए पास कर गया. पूछने पर उनका पीछा कर, उन्हें श्रम कल्याण केंद्र के पास पकड़ा और मारपीट की. टोटो सवारों ने सोने की चेन, चांदी की अंगूठी (दोनों की कीमत 70 हजार) तथा पर्स में रखे चार हजार तथा अन्य दस्तावेज छीन कर भाग गये. श्री प्रियदर्शी ने कहा है कि उनकी शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. लेकिन, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ना ही कोई कार्रवाई की जा रही है.

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिन्हा, दिनेश शर्मा, अभय सिंह, निरंजन कुमार, शशांक शेखर, घायल अधिवक्ता के पिता अधिवक्ता एनके तिवारी, शुभोनील सामंता ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola