Giridih News :दूध में जहर मिला परिवार को मारने का आरोप, थाना में आवेदन

Updated at : 14 Feb 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :दूध में जहर मिला परिवार को मारने का आरोप, थाना में आवेदन

Giridih News :नगर थानांतर्गत भंडारीडीह के अभिषेक कुमार ने पूरे परिवार को दूध में जहर मिलाकर जान से मारने का आरोप लगते हुए नगर थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

नगर थानांतर्गत भंडारीडीह के अभिषेक कुमार ने पूरे परिवार को दूध में जहर मिलाकर जान से मारने का आरोप लगते हुए नगर थाना में आवेदन दिया है. प्रार्थी ने आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की सुबह आवेदक की मां ममता देवी घर में रखे दूध को निकालकर चाय बनाने के लिए किचन में चली गयी और चाय घर के सभी लोगों को दी. चाय पीते ही सभी को उसका स्वाद थोड़ा अलग लगा. इसके बाद जैसे ही पतीले से दूध निकालकर देखा गया तो पतीले में सादे रंग का पाउडर जैसा कुछ जमा था. पता चला कि इसमें जहर वाला टेबलेट मिलाया हुआ है. बताया कि यह घटना बीते 12 फ़रवरी को भी घट चुकी है. उन्होंने इसका आरोप अपने गोतियाओं पर लगाया है. कहा कि लगातार ऐसी घटना होने से पूरा परिवार डरा हुआ है. उन्होंने आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इस बाबत नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर जांच-पड़ताल जी जा रही है. जांच में दोषी पाये जाने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola