Gridih News : चारपहिया वाहन मालिकों के अंत्योदय कार्ड होंगे निरस्त : एमओ

Updated:
विज्ञापन
Gridih News : चारपहिया वाहन मालिकों के अंत्योदय कार्ड होंगे निरस्त : एमओ

Gridih News : तीन सौ से अधिक कार्डधारियों के पास हैं चारपहिया वाहन

विज्ञापन

Gridih News : बेंगाबाद. एमओ नयन शेखर ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को डीलर संघ के पदधारकों के साथ एक बैठक की. एमओ ने कहा कि जिन कार्डधारियों के नाम चारपहिया वाहन हैं, उनके नाम आवंटित कार्ड निरस्त किये जायेंगे. डीलरों को ऐसे कार्डधारियों की सूची उपलब्ध कराते हुए प्राथमिकता के साथ सत्यापन कर रिपोर्ट देने की बात कही.

डीलरों से शीघ्र रिपोर्ट तलब :

बैठक के दौरान एमओ ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्ड को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. एमओ ने कहा कि बेंगाबाद में तीन सौ से अधिक ऐसे कार्डधारी हैं जिनके पास चारपहिया वाहन हैं. इसकी सूची मिल चुकी है. डीलरों को इसके सत्यापन की जिम्मेदारी देकर शीघ्र रिपोर्ट देने की बात कही गयी. एमओ ने कहा कि संपन्न लोग आज भी राशनकार्ड बनाकर अनाज का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे संपन्न लोगों के नाम कटने के बाद वास्तविक गरीबों को लाभ मिल पायेगा.

एक साथ दो योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते :

मौके पर बताया गया कि भारी संख्या में ऐसे भी कार्डधारी हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं. ऐसे लोगों के पास 2.47 एकड़ से अधिक भूमि है. उनके नाम भी कार्ड से हटाये जायेंगे. कहा या तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अपना नाम हटवा लें, अन्यथा कार्ड से नाम काट दिया जायेगा. विभागीय सक्रियता से ऐसे कार्डधारियों में हड़कंप मचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. बैठक में संघ के अध्यक्ष किशोर सिंह, पंकज कुमार, दाउद अंसारी, सीताराम सोरेन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola