गिरीडीह के कोयरीडीह में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में परिक्रमा को लेकर उमड़ रही भीड़

Updated:
विज्ञापन
Giridih News

परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़

Giridih News: गिरीडीह के कोयरीडीह में चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ में बुधवार या आज परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गांडेय से की समशुल अंसारी रिपोर्ट 

Giridih News: झारखंड के गिरीडीह जिले के कोयरीडीह में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में बुधवार को परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. सुबह से दोपहर तक भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा करते दिखे. माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिभाव से भर गया. 

यज्ञशाला में विधिवत पूजा-अर्चना

यज्ञशाला में यज्ञाचार्य सुबोध उपाध्याय के नेतृत्व में पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई. मुख्य यजमानों ने सभी वेदियों की पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. 

नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन

कोयरीडीह में यह महायज्ञ 4 अप्रैल से चल रहा है. प्रतिदिन सुबह से शाम तक वैदिक पूजा, चंडी पाठ और संध्या आरती होती है. वहीं रात में यज्ञाचार्य सुबोध उपाध्याय और अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मुकुल कृष्ण जी महाराज द्वारा संगीतमय भागवत कथा का वाचन किया जाता है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के मानगो पाइपलाइन विवाद सुलझा, मरम्मत शुरू, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola